{"_id":"69d411bf1cb062a0300b4d85","slug":"girls-are-troubled-by-dirty-toilets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66784-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गंदे शौचालयों से छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गंदे शौचालयों से छात्राएं परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को गंदे शौचालयों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि समय से शौचालयों की सफाई नहीं हो रही और दुर्गंध के कारण उनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है।
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने कई बार कॉलेज प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। शौचालयों की हालत देखकर हम असहज महसूस करते हैं। कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।
उनका कहना है कि यह समस्या सिर्फ असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर भी असर डाल रही है। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि शौचालयों और परिसर की सफाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि महाविद्यालय में सुरक्षित और आरामदायक माहौल बन सके।
कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. विजया श्रीधर ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है और इसे सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी शौचालय साफ और उपयोग योग्य बनाए जाएंगे।
Trending Videos