फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of rape of a young woman after promising marriage.

Faridabad News: शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a young woman after promising marriage.
फरीदाबाद। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसे होटल ले गया, जहां शादी का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि उसने विरोध करते हुए शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से साफ इन्कार किया था लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन

शिकायत में आरोपी पर 8 से 9 लाख रुपये लेने और मिलने से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, युवती की पहचान 9 दिसंबर 2024 को एक डेटिंग एप के माध्यम से प्रमीत सिंह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 13 अप्रैल 2025 को आरोपी उसे नीलम-बाटा मार्ग स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी लगातार मिलने का दबाव बनाता रहा। मिलने से इन्कार करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। युवती का आरोप है कि आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 8 से 9 लाख रुपये भी ले चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कोतवाली थाना ने शिकायत के आधार पर 29 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed