फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in case of assault on brothers

Faridabad News: भाइयों के साथ मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of assault on brothers
वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-56 ने गोच्छी में दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकुल उर्फ हन्नी निवासी गांव नंगला जोगियान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 18 मई को गांव गोच्छी निवासी सलमान ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई इकबाल के साथ नाई की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की कार और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना मुजेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले हुए विवाद की रंजिश में मुकुल अपने साथियों कार्तिक, हर्ष, महावीर व अन्य के साथ हमला करने पहुंचा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस पहले ही सह-आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर चुकी है। मुकुल के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed