{"_id":"6a528e065ed539f2c60ca954","slug":"old-faridabad-to-receive-a-digital-gift-two-new-citizen-service-centers-to-be-set-up-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74640-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद को मिलेगी डिजिटल सौगात, दो नए नागरिक सुविधा केंद्र बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद को मिलेगी डिजिटल सौगात, दो नए नागरिक सुविधा केंद्र बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7 स्थित वार्ड कार्यालय और सेक्टर-8 के कम्युनिटी सेंटर में स्थापित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले हजारों लोगों को जल्द ही नगर निगम की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही मिलने लगेंगी। सेक्टर-7 स्थित वार्ड कार्यालय और सेक्टर-8 के कम्युनिटी सेंटर में दो नए नागरिक सुविधा केंद्र (सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण, संपत्ति कर, शिकायतों के निस्तारण और अन्य नगर निगम सेवाओं के लिए मुख्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले लोगों को वर्तमान में अधिकतर नागरिक सेवाओं के लिए नगर निगम मुख्यालय या शहर के अन्य सुविधा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं। नए केंद्र शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
अधिकांश सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी
नगर निगम का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाना है, ताकि अधिकतर काम डिजिटल माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही पूरे हो सकें। नए केंद्रों पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण, संपत्ति कर से जुड़े कार्य, शिकायत दर्ज कराने सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मुख्य निगम कार्यालय पर भी भीड़ कम होगी और लोगों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सुविधा केंद्र बनने से सबसे अधिक राहत बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी। अभी उन्हें एक छोटे से काम के लिए भी कई बार निगम कार्यालय जाना पड़ता है। नए केंद्र शुरू होने के बाद अधिकांश सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
निर्धारित अवधि में पूरा होगा निर्माण
नगर निगम ने परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण पूरा होने के बाद दोनों केंद्रों में नागरिकों के बैठने, प्रतीक्षा करने और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बढ़ती आबादी के बीच जरूरी पहल
फरीदाबाद की लगातार बढ़ती आबादी के साथ नगर निगम की सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा है। ऐसे में वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधा केंद्र विकसित करने की पहल को स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना माना जा रहा है। इससे लोगों को सरकारी सेवाएं उनके क्षेत्र में ही मिल सकेंगी और मुख्य कार्यालय पर निर्भरता भी कम होगी।
लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम कई स्तर पर काम कर रहा है। जल्द इन केंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा।
- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त