{"_id":"6a527e7ac2f22a276d03c885","slug":"accused-arrested-in-case-of-firing-at-and-assaulting-father-son-duo-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74628-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाप-बेटे पर फायरिंग व मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाप-बेटे पर फायरिंग व मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉड-डंडों से किया था हमला, मुख्य आरोपी समेत तीन पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेंट्रल ने बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ढैंकोला निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार गांव जसाना निवासी तरुण ने शिकायत दी थी कि तीन जून की रात करीब नौ बजे वह अपने पिता अजीत के साथ मोटरसाइकिल से नचौली होते हुए गांव खेड़ी जा रहा था। नचौली-खेड़ी रोड पर पहुंचने पर तीन गाड़ियों में सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे दीपक ने फायरिंग की और इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना भूपानी में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच में सामने आया कि घटना से कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी दीपक और अजीत के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सन्नी वारदात के दौरान दीपक की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा था और उसने भी मारपीट में भाग लिया। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।