सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of Forced Conversion Sent to Jail

Faridabad News: जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपी को भेजा जेल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of Forced Conversion Sent to Jail
विज्ञापन
-शादी का झांसा देकर पंजाब की युवती को बुलाकर किया था दुष्कर्म
Trending Videos

-धर्म परिवर्तन न करने पर कर दिया था शादी से इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जबरन धर्मांतरण के आरोपों के बीच गिरफ्तार किए गए आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले ने एक बार फिर से जिले को धर्मांतरण के आरोपों के बीच सुर्खियों में ला दिया है। इस बार पंजाब की एक युवती को मेवात बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने, पैसे ऐंठन तथा जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया हैं।
फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिरोजपुर झिरका डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली एक लड़की ने शिकायत दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात फिरोजपुर झिरका के ढोंढ निवासी जहीर पुत्र यूनूस से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बात होने लगी और जहीर ने उससे शादी का वादा किया। इसी दौरान एक बार आरोपी ने उसे खाना खाने के बहाने होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धोखे से अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार वारदात को अंजाम दिया और करीब एक- डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। करीब 15 दिन पहले आरोपी ने उससे कहा कि उनकी ईद आ रही है, जिस पर वह उसके साथ शादी करेगा। शादी का झांसा देकर 20 मार्च को उसे आरोपी ने अपने गांव ढोंढ बुला लिया और दुराचार किया। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर ले, पीड़िता ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो शादी से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed