{"_id":"69b9b0f4043efa4d3704864b","slug":"action-intensified-to-control-illegal-drug-trade-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110600-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में व्यापक जागरूकता अभियान पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर इसकी जड़ पर प्रहार किया जाए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री, सेवन और तस्करी पर नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक करने और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
हाल ही में की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर तंबाकू और नशीली सामग्री की अवैध बिक्री पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया। उपायुक्त ने ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। नशा मुक्ति के लिए मांडी खेड़ा और नल्हड़ अस्पताल में संचालित केंद्रों पर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Trending Videos