सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against those who cheat or get others to cheat: DC

नकल करने या कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who cheat or get others to cheat: DC
विज्ञापन
डीसी आयुष सिन्हा ने जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

डीसी आयुष सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री प्रक्रिया, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों के साथ साथ किसी भी अनियमित गतिविधि की संभावना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, परीक्षा देने की प्रक्रिया तथा अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने विभिन्न टीमों की निरीक्षण रिपोर्टों की जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी अधिकारी फील्ड में तैनात हैं तथा अपनी जिम्मेदारियों का पालन पूरी तरह कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार सतर्क रहें और किसी भी अनियमितता की तुरंत रिपोर्ट करें।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नकल करने, कराने या इसमें सहयोग करने की कोशिश करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखें और परीक्षा केंद्र की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed