सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anganwadi centre accused of distributing expired peanuts

Faridabad News: आंगनबाड़ी केंद्र पर एक्सपायरी मूंगफली बांटने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centre accused of distributing expired peanuts
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। एनआईटी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में बृहस्पतिवार को खराब मूंगफली वितरित करने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि जब मूंगफली के पैकेट खोले गए तो उनमें कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए। उनका आरोप है कि यह सीधे तौर पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों को इस प्रकार का खराब खाद्य पदार्थ दिया जाना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने बताया कि कई पैकेटों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है और उनमें कीड़े पाए जाते हैं। परिजनों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता है जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। विभाग अधिकारी मंजू श्योराण ने कहा कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed