फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After attacking woman with hammer man jumped into Agra Canal with her in faridabad

कौन है कातिल?: कार में महिला पर बरसाए हथौड़े, फिर हाथ पकड़कर नहर में कूदा; सात दिन पहले रजनी ने की बड़ी भूल

Sat, 11 Jul 2026 09:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 09:00 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो महिला की पहचान सेक्टर-31 निवासी 32 वर्षीय रजनी के रूप में हुई। महिला शादीशुदा है और वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है, जिसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
After attacking woman with hammer man jumped into Agra Canal with her in faridabad
कार में महिला पर हथौड़े से हमला, फिर हाथ पकड़कर नहर में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में बडोली की तरफ जाने वाली सड़क के पास, बीपीटीपी फ्लाईओवर के नजदीक आगरा नहर पर शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक ने कार के अंदर महिला पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में उसे लेकर नहर के ऊपर बने लोहे के पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

दोनों की लाश ढूंढ रही पुलिस
आपातकालीन नंबर 112 पर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड, फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की 8 से 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने रास्ते के दोनों तरफ बैरीकेडिंग करके सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है। नहर में डूबे दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है, जो देर शाम से शवों को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के स्टीकर वाली कार से आए थे दोनों
जांच में सामने आया है कि दोनों एक काले रंग की कार से मौके पर पहुंचे थे। यह गाड़ी महिला की थी, जिसकी खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए हैं और इस पर हरियाणा पुलिस का लोगो व स्टीकर लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का भाई पलवल पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन

कार के अंदर विवाद, हथौड़े से किए कई वार
प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूटी सवार दो युवकों के अनुसार, कार के भीतर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और विवाद हुआ। इसी दौरान युवक ने कार के अंदर ही महिला पर हथौड़े से वार कर दिए। महिला अपनी जान बचाने के लिए कार से बाहर निकली, लेकिन युवक ने उसे पकड़ लिया और नहर किनारे लोहे के पुल पर ले गया, जहां से उसने महिला को साथ लेकर आगरा नहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों ने तुरंत इसकी सूचना वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को दी। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक की टीमों ने मौके पर खड़ी कार के चारों तरफ विशेष टेप लगाकर उसे अपनी घेराबंदी में ले लिया है। पुलिस को कार की चेकिंग के दौरान चालक सीट पर एक खून से सना हुआ हथौड़ा और महिला के टूटे हुए बाल बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों से प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि युवक पूरी तैयारी और साजिश के साथ वारदात को अंजाम देने आया था।

कार के नंबर से हुई पहचान, शादीशुदा है महिला
पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो महिला की पहचान सेक्टर-31 निवासी 32 वर्षीय रजनी के रूप में हुई। महिला शादीशुदा है और वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है, जिसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने उसके पति और परिजनों को सूचित कर दिया है, जो मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, छलांग लगाने वाले युवक की पहचान पल्ला सेहतपुर (एतमादपुर गांव) निवासी अक्कू के रूप में हुई है।

सात जुलाई को भी युवक ने किया था महिला के घर हंगामा
पुलिस को यह भी अहम जानकारी मिली है कि गत सात जुलाई को भी युवक महिला के घर पहुंचा था और वहां काफी हंगामा किया था। उस समय भी पीड़ित परिवार द्वारा डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस अब उस पुरानी घटना और विवाद की मुख्य वजह को केंद्र में रखकर सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। दोनों के परिवारों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed