{"_id":"6a526777bb23c76b670a1b3d","slug":"video-faridabad-sir-campaign-in-final-phase-three-days-remain-digitization-of-60-of-forms-completed-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, तीन दिन शेष, 60 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, तीन दिन शेष, 60 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा
फरीदाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। शनिवार शाम तक जिले के सभी 1,650 बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड और प्रिंट का कार्य पूरा कर लिया है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 60 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। वहीं अन्य गणना प्रपत्र अभी डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया में हैं। 4,534 मतदाताओं (0.24 प्रतिशत) ने स्वयं ऑनलाइन सत्यापन किया है। बाकी सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। डिजिटलाइजेशन के मामले में पृथला विधानसभा क्षेत्र 71 फीसदी के साथ सबसे आगे है। फरीदाबाद एनआईटी में 60 फीसदी, बड़खल में 60 फीसदी, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 56 फीसदी, तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 59 फीसदी और बल्लभगढ़ में 48 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।