{"_id":"6a527ed5f87d8262240ef26e","slug":"tempo-driver-hanged-himself-to-death-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74663-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेंपो चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेंपो चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुम्हारवाड़ा की घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुम्हारवाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात टेंपो चालक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से चालक था। शुक्रवार रात उसने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्राथमिक तौर पर आशंका है कि उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।