{"_id":"6a6e2645fb8adcbe8b0ca683","slug":"another-accused-arrested-in-investment-fraud-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76390-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर 25.80 लाख की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर 25.80 लाख की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई आईडी बनाकर कर रहा था लेनदेन, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन टास्क में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 25.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी 23 वर्षीय दीपेंद्र को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने इसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता को 20 दिसंबर 2025 को टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का प्रस्ताव मिला था। शुरुआत में 5 हजार, 9 हजार और 2 हजार रुपये निवेश कराने के बाद मामूली मुनाफा लौटाया गया, जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद अधिक कमाई का लालच देकर 30 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25,80,728 रुपये जमा करा लिए। बाद में तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर और रकम मांगी गई तथा अंत में संपर्क बंद कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल लेनदेन और बैंक खातों की पड़ताल करते हुए 30 जुलाई 2026 को दीपेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ठगी की राशि जिस खाते में आई थी, उसकी यूपीआई आईडी आरोपी ने अपने मोबाइल से बनाई थी और उसी के जरिए लेनदेन संचालित किए जा रहे थे। इससे पहले इस मामले में खाताधारक हरिश चंद्र को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके खाते में ठगी के 2.10 लाख रुपये आए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।