{"_id":"69f24e9a4119defafe038037","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68754-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई के सगाई समारोह में शामिल होने गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चचेरे भाई के सगाई समारोह में गए बाइक सवार युवक को गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना छांयसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छांयसा निवासी डालचंद ने बताया कि 27 अप्रैल को वह चाचा के लड़के के सगाई समारोह में जगदम्बा वाटिका मोहना रोड पर गया था। वहां उनका बड़ा भाई नरेंद्र बाइक सहित वाटिका के गेट पर खड़ा था, तभी गलत दिशा से आई एक कार ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका भाई काफी दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उनके ताऊ का लड़का देवेन्द्र व चाचा का लड़का पंकज कार से नरेंद्र को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
Trending Videos