सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bike theif arrested

Faridabad News: सीआईए ने 6 बाइक व एक स्कूटी की बरामद, चोर गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
bike theif arrested
विज्ञापन
हथीन।
Trending Videos

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 4 मार्च को एवीटी स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हथीन बाईपास रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देव नाम का युवक चोरी की बाइक लेकर उसे बेचने के इरादे से हथीन की ओर आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक 31 दिसंबर 2025 को पलवल के रामनगर स्थित अमेजन ऑफिस के सामने से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना कैंप पलवल में कमल यादव की शिकायत पर केस नंबर 855 दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी की पांच अन्य बाइकें (एक इंजन सहित) और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed