सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four death in road accident

Faridabad News: जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, कई घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
four death in road accident
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। जिले में होली के पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहली घटना हथीन थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां खांबी गांव से होली खेलकर अपने गांव मिंडकौला लौट रहे चार युवकों की दो बाइकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन युवक घायल हो गए। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार हादसा नूंह-मिंडकौला मार्ग पर मंडोरी-महेशपुर गांव के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार शिफ्ट कार ने बाइक पर जा रहे युवकों को टक्कर मारी दी। हादसे में मिंडकाैला निवासी कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना होडल क्षेत्र में मुण्डकटी चौक के पास हुई, जहां हरि नारायण अस्पताल के सामने सड़क पार कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तभी पीछे से आ रहे कई वाहन उसे कुचलते हुए निकल गए। घायल को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



तीसरा मामला भी थाना होडल क्षेत्र का ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित पीके गेस्ट हाउस के पास भी एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। गेस्ट हाउस संचालक नीरज की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।



चौथा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। महेशपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गजेंद्र (38) की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भारत को मामूली चोटें आईं। गजेंद्र की पत्नी अनीता गांव की मौजूदा सरपंच बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed