{"_id":"69c984d2e52d8f4ec70e3324","slug":"bloody-clash-in-patli-khurd-two-youths-injured-in-multiple-rounds-of-firing-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122874-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पातली खुर्द में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पातली खुर्द में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग में दो युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-होली के दिन हुए विवाद की रंजिश में वारदात, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के गांव पातली खुर्द में होली के दिन हुए विवाद की रंजिश ने शनिवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस हिंसक टकराव में कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कई युवक घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। शहर थाना पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च की शाम करीब छह बजे गांव के ही करीब 27 पुरुष व महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से हथियारों से लैस होकर उनके घर पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों के पास लाठी, सरिया, फर्सा, बल्लम के अलावा देशी तमंचा, पिस्टल और राइफल जैसे घातक हथियार थे। शिकायत में बताया गया कि चंद्रपाल ने अपनी दुनाली बंदूक से फायरिंग की, जिसकी गोली प्रदीप के बाएं हाथ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं योगेंद्र द्वारा चलाए गए तमंचे से निकली गोली सीतू की जांघ में लगी। इसके अलावा राजकुमार, मोहित, मनीष और कर्ण पर भी लगातार फायरिंग की गई। हालांकि, उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष की महिलाओं ने भी कट्टे लहराए और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपियों ने झूठा केस दर्ज कराने की मंशा से अपने ही पक्ष के कुछ लोगों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना में गौरव और रणवीर के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, नकुल और सौरव को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ियों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कई खाली खोल और एक कारतूस बरामद किया है, जो फायरिंग की पुष्टि करते हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप के हाथ में गोली लगने की पुष्टि की, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने सभी घायलों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) भी हासिल कर ली है।
पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत के आधार पर चंद्रपाल, सुभाष, देशराज, राजकुमार, मोहित, राहुल, विक्रम, मनोज, अरुण, योगेंद्र, बिशन, रणवीर, रणजीत, गौरव, मनीष, सौरव, मुकेश, सोनू, नकुल, करण, कमलेश, सरोज, रजनी, कृष्णा, ललिता और माया सहित कई आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
होली के दिन हुई थी कहासुनी :
बताया जा रहा है कि यह विवाद होली के दिन हुई मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ था। जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मामले में शिकायतकर्ता जितेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शेर सिंह, थाना प्रभारी शहर
Trending Videos