सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of a young man found near Raja Chowk.

Faridabad News: राजा चौक के पास युवक का मिला शव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near Raja Chowk.
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के राजा चौक के पास मंगलवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मंगलदास के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चौक के आसपास खुले में रहकर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। लोगों ने बताया कि मंगलदास अत्यधिक शराब का सेवन करता था। वह काफी समय से बीमार भी चल रहा था व उसे सांस संबंधी परेशानी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed