सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Both Haryana teams reached the quarter-finals in the Junior National Basketball Championship.

Faridabad News: जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में हरियाणा की दोनों टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Both Haryana teams reached the quarter-finals in the Junior National Basketball Championship.
विज्ञापन
- टीम में जिले के बालक और बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन, लगातार जीत के साथ अंतिम आठ में बनाई जगह


फरीदाबाद। पुदुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसमें जिले के खिलाड़ी ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 29 मई तक बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पुदुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। बालक वर्ग में हरियाणा टीम ने कर्नाटक को 94-68, राजस्थान को 80-71 और पंजाब को 108-87 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ को 67-53 और पंजाब को 68-63 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। इस मौके पर बालक टीम में शिवम, सागर, प्रिंस, रुद्र, अंशु, अजय, सचिन, राहुल, मयंक, अनुज, मोनित और फरीदाबाद के शौर्यवीर शामिल हैं। टीम को चीफ कोच विनय श्योराण, सहायक कोच जगबीर सिंह और मैनेजर कुलवंत सिंह का मार्गदर्शन मिल रहा है। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed