{"_id":"69c97a2a27b9e5c4bd08209a","slug":"buses-closed-on-routes-915-and-912-due-to-george-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66148-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जर्जर सड़कों के कारण 915 और 912 रूट पर बसों का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जर्जर सड़कों के कारण 915 और 912 रूट पर बसों का संचालन बंद
विज्ञापन
सिटी बस की फाइल फोटो ।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
यात्रियों और छात्रों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जर्जर सड़कों के कारण दो रूटों पर एफएमडीए की ओर से चलाई जा रही सिटी बस का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बसें बंद होने के कारण 915 और 912 रूट पर यात्रियों के अलावा छात्रों को भी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
चालक और परिचालक से मिली जानकारी के अनुसार 912 रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से सेक्टर 55-56 मोड होते हुए, लाल कोठी से पर्वतीय कॉलोनी सरूरपुर के रास्ते नंगला चौक, नंगला एन्क्लेव पार्ट 1, नगला गुजरान, गाजीपुर मोड़ से पाली चौक को जाता है। इसके अलावा 915 रूट बस डिपो से अनाज मंडी के रास्ते जेसीबी चौक से झाड़सेटली, ट्रांसपोर्ट नगर, जाजरू मोड़, खंदावली मोड़, सीकरी, भरतपुर मोड़ से सॉफ्टवेयर मोड़ के होते हुए दुधोला स्थित विश्वविद्यालय से धतीर को जाता है। पाली चौक और दुधोला के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से इन रूटों पर चलने वाली लो फ्लोर सिटी बसें आए दिन खराब हो जाती हैं। इसलिए दोनों रूटों पर चलने वाली बसों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
Trending Videos