सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaign launched against commercial activities in residential areas

Faridabad News: रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चलाया अभियान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against commercial activities in residential areas
विज्ञापन
50 से 60 भवनों के आगे किए गए निर्माण को बुलडोजर के जरिये हटाया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-9 और 10 की डिवाइडिंग रोड पर रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने उन भवनों के सामने बने अवैध ढांचों को ध्वस्त किया, जहां नियमों का उल्लंघन कर गेट खोलकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इस दौरान करीब 50 से 60 भवनों के रोड साइड निर्माण को बुलडोजर के जरिये हटाया गया।


कुछ वर्ष पहले हाईकोर्ट के आदेश पर सेक्टर-9, 10 और 11, 12 डिवाइडिंग रोड इलाके में रिहायशी क्षेत्र में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद कई लोगों ने सील तोड़कर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू कर दी । ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। तोड़फोड़ अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति, एसडीओ हितेश दहिया सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई को सुचारु रूप से संपन्न कराया। संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed