सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Civil Hospital... Attack on youth, case filed against former Sarpanch and his sons

Faridabad News: नागरिक अस्पताल... युवक पर हमला, पूर्व सरपंच समेत बेटों पर केस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital... Attack on youth, case filed against former Sarpanch and his sons
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। शहर थाना क्षेत्र स्थित जिला नागरिक अस्पताल में एक युवक पर हथौड़े, लोहे की रॉड और अवैध हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच के बेटों समेत अन्य नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


शमशाबाद कॉलोनी निवासी दिगंबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उनकी बेटी काजल का फोन आया था। उसने बताया कि उसके भाई विकास पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही जब दिगंबर नागरिक अस्पताल पहुंचे, तो वहां मौजूद हमलावरों ने विकास पर दोबारा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावर हथौड़ा, लोहे की रॉड, डंडे और कट्टा लेकर आए थे। उन्होंने विकास को जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित भी किया। हमले में गंभीर रूप से घायल विकास को हमलावर मरा हुआ समझकर अस्पताल परिसर में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से कॉलोनी में घूम रहे थे और इस संबंध में किठवाड़ी चौकी इंचार्ज को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शहर थाना पुलिस ने दिगंबर की शिकायत पर पूर्व सरपंच रविंद्र समेत दिनेश, कपिल, निखिल और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed