फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Company employee injured in bike collision

Faridabad News: बाइक की टक्कर से कंपनी कर्मचारी घायल

Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Company employee injured in bike collision
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक निजी कंपनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया है। लक्कड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार निवासी केवल कृष्ण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई को शाम करीब 5:45 बजे वह अपनी बाइक से अनखीर गोलचक्कर से घर लौट रहे थे। मानव रचना विश्वविद्यालय से आगे पहुंचने पर सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर उनके भाई कमलदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे के समय सूचना मिलने पर टीम मौके और बीके अस्पताल पहुंची थी, लेकिन घायल उपचार के बाद दिल्ली जा चुका था। बाद में स्वस्थ होने पर 31 जुलाई को केवल कृष्ण अपने भाई के साथ सूरजकुंड थाने पहुंचे और लिखित शिकायत के साथ बीके अस्पताल की एमएलआर, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट व ट्रॉमा सेंटर के दस्तावेज जमा कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed