{"_id":"69c2e136c02af5770f067e4a","slug":"credit-card-limit-hike-excuse-cheated-rs-61974-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65811-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने 61974 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने 61974 रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-55 इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 61974 रुपये ठग लिए गए। आरोपी ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर डिटेल भरने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से 5 ट्रांजेक्शन में रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-55 इलाके के रहने वाले दयाराम ने दी है। इनका आरोप है कि 8 जनवरी को इनके क्रेडिट कार्ड से 5 फर्जी ट्रांजेक्शन में 61974 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक नंबर से इन्हें कॉल आई थी। आरोपी ने बैंककर्मी बनकर बात की और कहा कि आपके आरबीएल क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर है। शिकायतकर्ता ने लिमिट बढ़ाने की हामी भरी तो आरोपी ने कहा कि वो व्हाट्सएप मैसेज कर लिंक भेज रहा है। उस पर क्लिक कर डिटेल भर दो। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने लिंक ओपन किया तो बैंक का पेज खुला। वहां पर अपनी डिटेल भरी भी नहीं थी कि मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन के ओटीपी मैसेज आने लगे। ये ओटीपी किसी को शेयर भी नहीं किए थे और कार्ड से ट्रांजेक्शन हो गई। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी गई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos