सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DC created awareness against child marriage

Faridabad News: बाल विवाह के खिलाफ डीसी ने किया जागरूक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
DC created awareness against child marriage
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन ने फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ठाकुर वाड़ा, बाढ़ मोहल्ला और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई संवेदनशील इलाकों में नागरिकों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। यदि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलती है, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, निकटतम पुलिस स्टेशन या संबंधित विभाग को दे सकते हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed