सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Job Security Act 2024 will prove to be a milestone: Ashok Kumar

जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 मील का पत्थर साबित होगा : अशोक कुमार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Job Security Act 2024 will prove to be a milestone: Ashok Kumar
विज्ञापन
हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित
Trending Videos

200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की
बल्लभगढ़। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ ने बल्लभगढ़ स्थित वीटा मिल्क प्लांट में अपनी नई इकाई का गठन किया है। इस अवसर पर प्लांट के 200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की रीति-नीति और राष्ट्रहित के सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 की बारीकियों को समझाते हुए कहा कि यह कानून श्रमिकों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने 26 अप्रैल को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मान समारोह के लिए सभी को आमंत्रित किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बल्लभगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें अजीत प्रधान, देवीलाल एवं अरविंद उप-प्रधान, योगेश महासचिव, राजीव रंजन एवं संतोष सचिव, मुकेश प्रेस सचिव, सुनील गोला कोषाध्यक्ष,राहुल ऑडिटर और रोहतास, हरनाम और प्रमोद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज चतुर्वेदी, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान सचिन और जिला महामंत्री अमन कुमार के कुशल नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएमएस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ फरीदाबाद और नीरज मावई जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed