{"_id":"69e629245333a59e5308dd8c","slug":"the-road-from-village-sahupura-to-fatehpur-billouch-will-be-built-as-a-model-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68024-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मॉडल सड़क के रूप में बनेगी गांव साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच जाने वाली रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मॉडल सड़क के रूप में बनेगी गांव साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच जाने वाली रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा सुगम, आधुनिक सुविधाएं से होगी लैस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव साहूपुरा से लेकर फतेहपुर बिल्लौच तक मॉडल रोड बनाने की योजना लोक निर्माण विभाग तैयार कर रहा है। योजना को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। इस योजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई मात्र पांच मीटर है। इन सड़कों पर कोई भी सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर कोई बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे होते रहते है। इन सब को ध्यान में रखते हुए अब इस सड़क को मॉडल सड़क के रुप में बनाया जाएगा।
इस सड़क के एक रास्ते से यात्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जाट चौक गांव साहूपुरा से चढ़ कर दिल्ली सराय काले खां, नोएडा तक जा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ जयपुर, बडौदा, मुंबई तक भी लोग आ जा सकते हैं। यहीं पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह सड़क करीब 25 गांवों को जोड़ती है। उसमें मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, पीएम डीग, पियाला, शाहपुर कलां, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, पन्हैड़ा कलां, जवां, अटेरना, मोहना गांव तथा पलवल के असावटी, ततारपुर, देवली, मांदकौल, जनौली, अलावलपुर, ककड़ीपुर, नाई नंगला, सदरपुर, गोपीखेड़ा, जल्हाका, घाघौट, कटेसरा गांव शामिल है। इन गांव में रहने वाले लोगों को मॉडल रोड बनने के बाद काफी फायदा मिलेगा।
पीडब्ल्यूडी उपमंडल अधिकारी रवि इंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आम सड़क पांच मीटर चौड़ी होती है लेकिन मॉडल रोड सात मीटर चौड़ा होता है। मॉडल रोड के वर्म पक्के होते हैं। पानी निकासी के लिए नाले बनाए जाते हैं। सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी विकसित की जाती है। साथ ही इस सड़क पर सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा की सुविधाएं मिलेंगी। इस सड़क को बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X