{"_id":"69f7884a889ac3cbb90d03be","slug":"delay-in-payments-worries-farmers-threatens-sowing-of-second-crop-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69118-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भुगतान में देरी से किसान परेशान, दूसरी फसल की बुवाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भुगतान में देरी से किसान परेशान, दूसरी फसल की बुवाई पर संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी की मंडियों से गेहूं की फसल का उठान नहीं होने की वजह से किसानों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार और संबंधित एजेंसियों की ओर से भुगतान में लगातार देरी की जा रही है, जिसकी वजह से अब दूसरी फसल की बुवाई प्रभावित होने लगी है। खेतों में अगली फसल तैयार करने का समय निकलता जा रहा है, लेकिन किसानों के पास बीज, खाद और सिंचाई के लिए पर्याप्त धन नहीं है।
किसानों ने बताया कि इस समय सब्जियों, मूंग दाल और ज्वार जैसी फसलों की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। यदि समय पर बुवाई नहीं हुई, तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। गांव सुनपेड़ के रहने वाले गजेंद्र ने बताया कि उनकी ओर से करीब 20 दिन पहले गेहूं की फसल को फतेहपुर बिल्लौच की मंडी में बेची गई थी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनको सरकार की ओर से भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में उधार लेकर खेती की तैयारियां करनी पड़ रही हैं।
Trending Videos