{"_id":"69de463610658f4b2f03a8a3","slug":"dfgfds-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-111284-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में घुसकर चोरी, एक आरोपित काबू, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में घुसकर चोरी, एक आरोपित काबू, दूसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मकान मालिक ने एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अजरूद्दीन निवासी सिंगार ने बताया कि उनकी बहन हंसीरा ट्रक मार्केट क्षेत्र में उनके साथ रहती हैं। 11 अप्रैल को हंसीरा अपने प्लॉट में काम कर रही थीं। इसी दौरान घर के अंदर से बर्तन गिरने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वह अंदर पहुंचीं तो एक युवक घर के भीतर मिला, जिसे उन्होंने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अरसद निवासी पेमाखेड़ा बताया। उसने बताया कि उसके साथ बाबर पुत्र आलम भी था, जो मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि घर में अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। उसमें से करीब 48 हजार रुपये नकद और चांदी की पायल चोरी कर ली गई थी। पकड़े गए आरोपित ने मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos