{"_id":"6a5539b4ddd8a7686f07a547","slug":"dirt-spread-in-sector-10-increases-problems-demand-for-regular-cleaning-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74808-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-10 में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी, नियमित सफाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-10 में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी, नियमित सफाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 में जगह-जगह फैली गंदगी से स्थानीय निवासी परेशान हैं। बरसात के बाद सड़कों और गलियों में कूड़ा बहकर फैल गया है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कर्मचारी सेक्टर में सफाई करने के लिए नियमित रूप से नहीं पहुंचते हैं।
आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार का कहना है कि कई स्थानों पर कूड़े के ढेर कई दिनों तक पड़े रहते हैं। बारिश के कारण यह कूड़ा सड़कों पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी प्रदीप और कमलेश का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सेक्टर में नहीं आते, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से सेक्टर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कूड़े का समय पर उठान कराने और बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ सकता है।