{"_id":"6a1589e2a214a095510a0728","slug":"district-grappling-wrestling-selection-trials-to-be-held-on-may-27-at-bakhtawar-arena-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-89297-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बख्तावर अखाड़े में 27 मई को होगा जिला ग्रैपलिंग कुश्ती चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बख्तावर अखाड़े में 27 मई को होगा जिला ग्रैपलिंग कुश्ती चयन ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सब जूनियर से वैटरन वर्ग तक पुरुष और महिला खिलाड़ियों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में 27 मई को जिला स्तरीय ग्रैपलिंग कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन झाड़सा स्थित बख्तावर अखाड़े में किया जाएगा। ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। चयन प्रक्रिया में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और वैटरन वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे तक अखाड़े में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वजन और पंजीकरण प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ कोच, रैफरी और चयन समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र और पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
Trending Videos