{"_id":"6a15a36b6b6b341108082b0d","slug":"rewarded-criminal-arrested-for-carrying-out-deadly-attacks-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89305-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जानलेवा हमले करने में ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जानलेवा हमले करने में ईनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने रंजिश में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये के ईनामी को 25 मई को हंस एन्क्लेव, नाहरपुर रूपा से पकड़ा है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलवल के पारोली गांव निवासी प्रदीप उर्फ शैतानी (25) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के हंस एन्क्लेव, नाहरपुर रूप में रहता है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि रंजिश में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मामले में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी राजस्थान के अलवर निवासी निखिल (24) को 19 मई को गिरफ्तार किया था, जोकि वर्तमान में राजीव कॉलोनी में रह रहा है। 17 मार्च को नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी में एक युवक ने शिकायत दी कि वह 16 मार्च को वह इस्लामपुर से बुआ के लड़के के साथ आ रहा था। हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो में आए लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए सुनसान जगह ले गए। वहां एक अन्य कार में निखिल व कुछ अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल व बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos