{"_id":"6a6e25c8d2c6081c5408827d","slug":"eight-people-have-gone-missing-from-various-police-station-areas-of-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76383-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोग हुए लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोग हुए लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14, ओल्ड फरीदाबाद, मुजेसर, पल्ला और एसजीएम नगर थाना क्षेत्रों में दर्ज हुईं प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इनमें तीन नाबालिग लड़कियों के मामलों में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। सभी मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सेंट्रल थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 से 17 वर्षीय किशोरी 28 जुलाई को लापता हो गई। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में 30 जुलाई को दवा लेने निकलीं 15 और 16 वर्षीय दो किशोरियां भी घर नहीं लौटीं। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर से 16 वर्षीय किशोरी 25 जुलाई से लापता है। तीनों मामलों में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। वहीं, न्यू बसेलवा कॉलोनी से 21 वर्षीय युवक, मुजेसर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती, संजय कॉलोनी से खाना देने गया 11 वर्षीय बालक, तिलपत से मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय बुजुर्ग तथा एनआईटी-3 से 23 वर्षीय युवक भी लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश के बाद संबंधित थानों में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।