सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encord team held a meeting

Faridabad News: एनकॉर्ड की टीम ने की बैठक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Encord team held a meeting
विज्ञापन
पलवल (संवाद)। जिले में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने, अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी जरूरी है। सीईओ ने जिले में नए नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना पर जोर देते हुए पुलिस विभाग को मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत विशेष अभियान चलाकर वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed