सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every woman should save the helpline number on speed dial in her mobile: ACP Jitesh

हर महिला को मोबाइल में स्पीड डायल पर सेव करने चाहिए हेल्पलाइन नंबर : एसीपी जितेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Every woman should save the helpline number on speed dial in her mobile: ACP Jitesh
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
Trending Videos

- पुलिस की पाठशाला -
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षित और सतर्क रहने के टिप्स दिए।

कार्यक्रम में एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा ने कहा कि हर महिला को अपने मोबाइल में महिला हेल्पलाइन जैसे जरूरी नंबर स्पीड डायल में सेव रखने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। आज के समय में केवल पुलिस ही सुरक्षा की जिम्मेदार नहीं है, बल्कि जागरूक नागरिक भी इस जिम्मेदारी में सहभागी होते हैं। सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना, ऑनलाइन सतर्क रहना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देना भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने छात्राओं को बताया कि कॉलेज आने-जाने के दौरान या परिसर के भीतर यदि कोई उन्हें परेशान करता है, तो बिना झिझक महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि साइबर ठगी के अधिकांश मामले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सामने आ रहे हैं, इसलिए अनजान लोगों से बातचीत से बचना और अपनी व परिवार की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करना बेहद जरूरी है।

महाविद्यालय की प्राचार्य रितिका गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वूमेन सेल इंचार्ज शिवानी यादव के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ सपना नागपाल, अंजू शर्मा, जगजीत शर्मा और डॉ रमन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान करीब 100 छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, नशा मुक्ति और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed