{"_id":"6a6f91073b070da84608d574","slug":"faridabad-police-on-alert-regarding-the-brij-mandal-yatra-vigilance-stepped-up-at-borders-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76479-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बृजमंडल यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बृजमंडल यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौज, मांगर और सिकरी में नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह में सोमवार को आयोजित होने वाली बृजमंडल यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले की गुरुग्राम और पलवल से लगती सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर नाकाबंदी की गई है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर गुरुग्राम सीमा से सटे धौज और मांगर तथा पलवल सीमा से जुड़े सिकरी क्षेत्र में विशेष नाके लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।