फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Passengers troubled by mud and filth outside the railway station.

Faridabad News: रेलवे स्टेशन के बाहर कीचड़ और गंदगी से यात्री परेशान

Mon, 03 Aug 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by mud and filth outside the railway station.
संसो​धित : ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर कीचड़ और सीवर पानी से यात्री परेशान। संवाद
बारिश के बाद बिगड़ी व्यवस्था, ऑटो के जमावड़े से भी बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शनिवार को हुई बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर की स्थिति खराब हो गई। रविवार को भी स्टेशन के मुख्य गेट पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहा, जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन पकड़ने और स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

स्टेशन के बाहर सड़क एक लेन की है और एक ओर सड़क पर ऑटो चालकों के खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है। वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद जमा पानी और कीचड़ यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि बारिश के बाद स्टेशन के बाहर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण अक्सर यह स्थिति सामने आती है। गंदगी और कीचड़ के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। लोगों का कहा है कि रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थान के बाहर सफाई व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मनीष ने बताया कि बारिश के बाद स्टेशन के बाहर रास्ते में कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है। इसका फायदा उठाकर ऑटो चालक दोगुना किराया वसूलते हैं, मजबूरी में दूसरा विकल्प न होने के कारण यात्रियों को दोगुना किया देना पड़ता है।

वहीं यात्री मेघा ने बताया कि स्टेशन के बाहर गंदगी और पानी जमा होने से यात्रियों को कई बार गंदे पानी से सामान लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed