{"_id":"6a6f92645a23d8227401f725","slug":"sunlight-and-humidity-have-increased-peoples-discomfort-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76488-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में रविवार सुबह से तेज धूप निकलने और बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर चिलचिलाती धूप और नमी के चलते लोगों को काफी असहजता महसूस हुई। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी बनी रही, जिससे उमस और बढ़ गई। दोपहर के समय धूप का असर सबसे अधिक रहा और लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना उचित समझा। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। साथ ही दिन के दौरान बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। यदि बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज धूप और उमस के दौरान पर्याप्त पानी पिएं और आवश्यक होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें।