{"_id":"6a6f92208944b9c3da049898","slug":"health-departments-campaign-intensified-to-prevent-dengue-malaria-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76458-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर पहुंचकर की जा रही लार्वा की जांच, अब तक 60 से अधिक को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। अब तक जिले में डेंगू के तीन और मलेरिया के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का उपचार किया जा चुका है और उनकी स्थिति सामान्य है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों, फ्रिज की ट्रे, कबाड़ और अन्य स्थानों पर जमा पानी की नियमित जांच कर रही हैं। जहां भी मच्छरों का लार्वा मिला, उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान लापरवाही मिलने पर 60 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि बार-बार लार्वा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को घरों में पानी जमा नहीं होने देने, सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर कूलर और पानी के बर्तनों को खाली करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने तथा बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि जनसहभागिता से ही डेंगू और मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार एंटी-लार्वा अभियान चला रहा है। जिले में अब तक डेंगू के तीन और मलेरिया के दो मामले मिले हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं। लोगों से अपील है कि अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं।-डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन