{"_id":"6a6f92c35872a25c76015c7a","slug":"rise-in-skin-patients-during-the-monsoon-300-patients-visiting-the-opd-daily-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76436-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरसात में बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 300 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरसात में बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 300 मरीज
विज्ञापन
बरसात में बढ़े त्वचा रोगी, बीके अस्पताल की ओपीडी में रोज पहुंच रहे करीब 300 मरीज। त्वचा रोग विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी और उमस से बढ़े फंगल इंफेक्शन, खुजली व एलर्जी के मामले, चिकित्सकों ने बरतने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बरसात के मौसम में बढ़ी नमी और उमस का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक बीके अस्पताल में पिछले एक महीने से फंगल इंफेक्शन, खुजली, एक्जिमा, एलर्जी, घमौरियां और बैक्टीरियल त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले जहां त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 के बीच पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में नमी बढ़ने से फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है और लापरवाही करने पर यह लंबे समय तक परेशान कर सकता है।
बीके अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में सबसे अधिक मरीज दाद और अन्य फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा खुजली, एलर्जी, एक्जिमा, घमौरियां और बैक्टीरियल संक्रमण के मरीज भी बड़ी संख्या में इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पसीना, गीले कपड़े लंबे समय तक पहनना और साफ-सफाई में कमी संक्रमण को बढ़ावा देती है।
चिकित्सकों का कहना है कि कई लोग बिना सलाह के मेडिकल स्टोर से क्रीम या दवा खरीदकर इस्तेमाल करते हैं, जिससे संक्रमण दब तो जाता है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता और बाद में गंभीर रूप ले लेता है।
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह से शरीर पर लाल चकत्ते और तेज खुजली की समस्या थी। घरेलू उपचार और मेडिकल स्टोर से दवा लेने पर भी आराम नहीं मिला, इसलिए बीके अस्पताल में उपचार के लिए आया हूं।-अमजद अली, सेक्टर-22
बारिश के मौसम में दाद की समस्या काफी बढ़ गई है। खुजली के कारण रात में नींद भी नहीं आ रही थी। अस्पताल में जांच के बाद दवा दी गई है।-नूरी, बल्लभगढ़
शुरुआत में हल्की खुजली थी, लेकिन धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगी। डॉक्टर ने बताया कि यह फंगल इंफेक्शन है और नियमित दवा लेने की सलाह दी है।-पूनीत कुमार, एनआईटी
निजी क्लीनिक से इलाज कराया, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। अब बीके अस्पताल में उपचार शुरू कराया है। उम्मीद है जल्द राहत मिलेगी।-दशरथ सिंह, तिगांव
बरसात के मौसम में नमी और पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन, खुजली, एलर्जी और अन्य त्वचा रोगों के मामले बढ़ जाते हैं। त्वचा को साफ और सूखा रखें, दूसरे के तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें और किसी भी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।-डॉ. डीएस राठी, वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल