सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers will receive timely facilities at the mandis: Shyam Singh Rana

मंडियों में किसानों को समय पर मिलेगी सुविधा : श्याम सिंह राणा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers will receive timely facilities at the mandis: Shyam Singh Rana
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी का किया दौरा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले मंडियों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को समय पर सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मंडी में बारदाना, फसल उठान, परिवहन और साफ-सफाई से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार, सभी मंत्री और विधायक मंडियों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि खरीद सीजन के दौरान आने वाली दिक्कतों को समय रहते पहचान कर दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक कई मंडियों का निरीक्षण किया जा चुका है, जहां अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर उठान और परिवहन में देरी सामने आई है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान

श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिन किसानों की फसल अभी मंडियों तक नहीं पहुंची है, उनके लिए भी पहले से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी किसान का नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं है या सर्वे से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या है, तो उसका समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। ऐसे किसानों का रिकॉर्ड मौके पर दर्ज कर उनकी फसल की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले हर किसान को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए और उसकी फसल का समयबद्ध उठान व भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीएफएससी कविता परिहार, मार्केट कमेटी के अधिकारी, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, आढ़ती, ट्रांसपोर्टर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-----
हल भेंट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया



फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित महाराणा प्रताप भवन में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर और समाजसेवी प्रताप भाटी के संयोजन में हुआ, जहां राजपूत समाज की ओर से मंत्री को हल स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान 9 मई को अंबाला के साहा में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण भी सौंपा गया, जिसे कृषि मंत्री ने स्वीकार किया। आयोजकों ने बताया कि फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed