{"_id":"6a2ea54aba39897bb603357b","slug":"fdg-faridabad-news-c-24-1-pal1009-124982-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारात से लौट रहे लोगों पर हमला, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारात से लौट रहे लोगों पर हमला, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के नया गांव में बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो नामजद समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथीन के बाबूपुर निवासी अब्दुल वहीद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई शराफत अली व रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। नया गांव स्थित श्रीराम वाटिका के पास कुछ लोगों ने गाड़ियों से रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि रूपड़ाका निवासी सलीम उर्फ सल्ली और मंजूर आलम ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।