सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gsfdg

Faridabad News: घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
विज्ञापन
पलवल। शहर के गोरिल्ला मोहल्ला में घर में घुसकर मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में कन्हैया ने बताया कि 11 जून की रात उनकी भाभी ब्रजेश और भतीजा मोनू घर का दरवाजा खुला रखकर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए और दोनों पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों में दीपेंदर, भूपेंदर, जुगनू, बीना, बौना उर्फ महेंद्र, चिंगा और छोटू शामिल थे। थाना प्रभारी भगवान ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article