{"_id":"6a2ea82ef3b3830bee0b071d","slug":"gfds-faridabad-news-c-24-1-pal1009-124980-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 53 लाख की ठगी के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 53 लाख की ठगी के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फर्जी खरीद ऑर्डर के माध्यम से निजी कंपनी से 53.65 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी को क्राइम ब्रांच पलवल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तारपुर स्थित सीएमआर कंपनी के एजीएम नरेश कुमार की शिकायत पर थाना गदपुरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने जनवरी और फरवरी 2024 में फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताया और सीएमआर कंपनी को फर्जी खरीद ऑर्डर भेजे। इसके बाद कंपनी से दो खेपों में 53,65,760 रुपये का माल मंगवा लिया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर माल को निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगह उतरवा लिया और फरार हो गए। मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।