सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in company located in Sector-27A, goods burnt to ashes

Faridabad News: सेक्टर-27ए स्थित कंपनी में लगी आग, सामान जलकर राख

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in company located in Sector-27A, goods burnt to ashes
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, आग लगने का कारण और नुकसान के आकलन के लिए पुलिस जांच जारी
Trending Videos

फरीदाबाद। सेक्टर-27ए स्थित एक निजी कंपनी में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7 से 7:30 के बीच की है। संबंधित कंपनी प्लेकसस लकड़ी की प्लाई से डेकोरेशन का सामान बनाने का कार्य करती है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण मशीन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना के दौरान पहले कंपनी से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद देखते ही देखते आग ने कंपनी के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की वजह से कंपनी के अंदर रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल पुलिस की ओर से आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed