सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire mock drills were conducted to educate people about disaster management.

Faridabad News: फायर मॉकड्रिल से लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fire mock drills were conducted to educate people about disaster management.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी व सेक्टर-85 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में रविवार को फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटियों के निवासियों को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने, बचाव के उपायों और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।


आरपीएस सवाना सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि सेंट्रल पार्क में आयोजित मॉकड्रिल में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान फायर सेफ्टी विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने, सुरक्षित निकासी मार्गों का उपयोग करने और प्राथमिक बचाव तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही पानी और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान प्रतिभागियों को यह भी सिखाया गया कि आग लगने पर किस तरह से अलार्म सिस्टम का उपयोग करना चाहिए और किस प्रकार सुरक्षित स्थान तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य निवासियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed