सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First, he burned his wife alive; now, he barged into her home and assaulted her in an attempt to reach a settlement

Faridabad News: पहले पत्नी को जिंदा जलाया, अब समझौते के लिए घर में घुसकर की मारपीट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
First, he burned his wife alive; now, he barged into her home and assaulted her in an attempt to reach a settlement
विज्ञापन
-गांव लहरवाड़ी में हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। करीब आठ माह पहले पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में पीड़ित की पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपियों पर शनिवार को फैसले का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर मारपीट करने व पथराव करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित अलीशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। तभी मजीद, कैशा, आरिफ और रौनक जबरन घर में घुस आए। ये सभी आरोपी एक पुराने आगजनी मामले में अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। जब उसने समझौता करने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी आकिल के घर भी पहुंच गए, जहां उन्होंने आकिल और उसकी पत्नी वकीला के साथ मारपीट की तथा घर पर पथराव किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि यदि उनकी शर्तों के अनुसार समझौता नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जमीन विवाद में पत्नी को जला दिया था :
पीडित अलीशेर के मुताबिक 11 अगस्त 2025 को जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने उसकी पत्नी को आग के हवाले कर दिया जिसकी 19 दिनों बाद जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी मामले को लेकर अब दबाव बनाए जाने के आरोप हैं। पुन्हाना थाना प्रभारी कुंदन सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है, पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed