सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the Name of Forex Trading: Account Holder Arrested

Faridabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the Name of Forex Trading: Account Holder Arrested
विज्ञापन
डेटिंग वेबसाइट के जरिए जाल में फंसाकर निवेश के नाम पर की थी लूट, अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी की राशि अपने खाते में मंगाने वाले खाताधारक सौरभ को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस अब तक कुल 15 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवती से हुई थी। युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक फर्जी वेबसाइट पर खाता बनवाया। पीड़ित ने अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करता है और केवल 10वीं पास है। उसके फर्म के खाते में ठगी के 20 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed