{"_id":"69dcf6f290e8b67be8086bc0","slug":"kurash-faridabad-players-won-eight-medals-including-two-gold-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67380-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराश : फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराश : फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक
विज्ञापन
फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते कुल आठ पदक। स्त्रोत कोच
विज्ञापन
दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में आयोजित चौथी सीनियर कजाक कुराश प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने आठ पदक हासिल किए। प्रदेश भर से आए लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए फरीदाबाद की टीम ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंकुरदीप ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 60 किलो वर्ग में रंजीत, 66 किलो में सोमव्रत, 82 किलो में राजा और 90 किलो भार वर्ग में आदित्य चौधरी ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल वैशोहा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में भी जिले की बेटियों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान ने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया ने रजत पदक अपने नाम किया।
अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाना होगा दम
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंकुरदीप और मुस्कान का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 16 से 18 मई तक बिहार के गया जिले में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कजाक कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos