{"_id":"69e124d23d33e765a40d9275","slug":"residential-areas-are-facing-power-outages-for-7-to-8-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67630-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रिहायशी इलाकों में 7 से 8 घंटे हो रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रिहायशी इलाकों में 7 से 8 घंटे हो रही बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी, फ्लोरिडा सोसाइटी समेत अन्य इलाकों की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन बिजली संकट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि कई इलाकों में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक बिजली गुल हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी, सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी, सेक्टर-10, सेक्टर-3 सहित कई रिहायशी इलाकों में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। निवासियों ने कहा कि फ्लैट आवंटित करते समय बिल्डर की ओर से सोसाइटी में 33 केवीए के सबस्टेशन बनाने की बात कही गई थी। इसको बनाने को लेकर निवासियों ने बिल्डर को रुपये भी दिए थे। कई बार बोलने को बावजूद हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत भी बिगड़ रही है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
गृह कार्य जैसे खाना बनाना, सफाई और बच्चों की देखभाल करना इस भीषण गर्मी में और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। बिजली जाने के बाद घरों में रुकना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। - पूजा,निवासी
अधिक बिजली कट लगने से सोसाइटी में जेनरेटर चलाया जाता है, जिसका हम 36 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करते हैं। बढ़ते खर्च ने हमारी चिंता और बढ़ा दी है। हम कई बार बिल्डर को इस बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। - अमर शर्मा, निवासी
Trending Videos